BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगBihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की रफ्तार तेज, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हालबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगBihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की रफ्तार तेज, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
World

राजनीति से कब संन्यास लेंगे बांध की मजबूती का दावा करने वाले, बिहार में बाढ़ पर पप्पू यादव का बड़ा सवाल

Published: 1/10/2024, 2:18:47 pm33 viewsSeemanchal Live

राजनीति से कब संन्यास लेंगे बांध की मजबूती का दावा करने वाले, बिहार में बाढ़ पर पप्पू यादव का बड़ा सवाल कोसी-सीमांचल के इलाके में आई बाढ़ में 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि लोगों के पास खाने को नहीं है, जानवर चारे के लिए तरस रहे हैं। लेकिन सरकार का

राजनीति से कब संन्यास लेंगे बांध की मजबूती का दावा करने वाले, बिहार में बाढ़ पर पप्पू यादव का बड़ा सवाल
राजनीति से कब संन्यास लेंगे बांध की मजबूती का दावा करने वाले, बिहार में बाढ़ पर पप्पू यादव का बड़ा सवाल कोसी-सीमांचल के इलाके में आई बाढ़ में 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि लोगों के पास खाने को नहीं है, जानवर चारे के लिए तरस रहे हैं। लेकिन सरकार का दावा है कि बाढ़ से निपटने के सारे साधन हैं।   Pappu Yadav News: बिहार के 16 जिलों में बाढ़ है। 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 8 जगहों पर तटबंध टूट गए हैं। सात जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित है। लोग सड़कों पर रात बिताने को मजबूर है। पशुओं के लिए चारा नहीं है। अस्पतालों में दवा नहीं है। ये सवाल पप्पू यादव के हैं, जो बिहार की बाढ़ के बीच राज्य सरकार को लगातार कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। ‘सत्ता पक्ष दिल्ली में, विपक्ष विदेश में’ बिहार में बाढ़ से मची तबाही पर पप्पू यादव ने कहा कि इस संकट के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों जिम्मेदार हैं। पूरा बिहार जल त्रासदी से जूझ रहा है। सत्ता पक्ष दिल्ली घूम रहा है तो विपक्ष विदेश में बैठा है। वहीं एक व्यक्ति जो जीवन में कभी पानी में नहीं उतरा, ना ही उसके पुरखे कभी पानी में उतरे, लेकिन वह बाढ़ का राग अलाप रहा है।   बिहार में बाढ़ के लिए पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए पप्पू यादव ने कहा कि पिछले 40 सालों से बिहार में जिसकी सरकार है, उसने बिहार के लिए क्या किया? कब तक कोसी, सीमांचल और मिथिलांचल के लोगों को परेशान कीजिएगा। लोग भूखे मर रहे हैं, जानवरों के लिए चारे की व्यवस्था नहीं है। अस्पताल में सांप काटने की दवा नहीं है और सरकार कह रही है कि बाढ़ से निपटने के लिए उनके पास सभी साधन मौजूद हैं। अपने पैसे पर नाव जुटा रहे लोग पप्पू यादव ने कहा कि अभी तक एक भी कम्युनिटी किचन की शुरुआत नहीं हुई है। गांव के गांव भूखे हैं, पानी के लिए तरस गए हैं तो दूसरी तरफ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम के पास नाव चलाने के लिए तेल नहीं है। लोग किसी तरह 300 से 400 रुपए खर्च कर भाड़े की नाव से बाहर निकल रहे हैं। पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि आखिर नेपाल से इतना डर क्यों है कि नेपाल से बातचीत नहीं होती है। हर साल नेपाल भारत को तबाह करता है। पप्पू यादव ने कहा कि कोसी और गंडक नदी पर बने बांधों के टूटने के लिए इंजीनियर जिम्मेदार हैं, उनकी पहचान करके कार्रवाई होनी चाहिए। पप्पू यादव ने कहा कि जो लोग दावा करते थे कि बांध टूटेंगे तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे, तो वे लोग कब संन्यास लेंगे? पप्पू यादव ने पीड़ितों को बांटे पैसे पप्पू यादव के एक्स अकाउंट को देखें तो निर्दलीय सांसद बाढ़ प्रभावितों के बीच पैसे बांट रहे हैं। पप्पू यादव ने लिखा है कि न तो सरकार की ओर से मदद मिल रही है, और न ही कोई व्यवस्था है। कम्युनिटी किचन शुरू करने के लिए 50 हजार दिया है। सरकार जिम्मेदारी से भाग सकती है। मैं कैसे मुंह मोड़ लूं। वहीं 24 घंटे पहले पप्पू यादव दरभंगा में किरतपुर तटबंध टूटने के बाद वहां भी पहुंचे थे। बता दें कि हाल में पप्पू यादव के पिता का निधन हुआ था और 29 सितंबर को उनकी याद में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इसी बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद के इलाके में कोसी-गंडक ने अपना रौद्र रूप दिखाया है।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read