Technology
PAN 2.0: नए QR कोड वाले पैन कार्ड के लिए कर लें अप्लाई, मिलेंगे कई खास बेनिफिट्स
Published: 2/12/2024, 10:13:20 pm•27 views•Seemanchal Live
PAN 2.0: नए QR कोड वाले पैन कार्ड के लिए कर लें अप्लाई, मिलेंगे कई खास बेनिफिट्स PAN 2.0 के तहत अगर आपने अपने पैन कार्ड को अपडेट कर लिया तो इससे क्या फायदा हो सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं। PAN 2.0: पिछले दिनों केन्द्र सरकार ने PAN 2.0 की घोषणा की , जिसके तहत कार्ड को अपडेट करना आपके लिए फायद

PAN 2.0: नए QR कोड वाले पैन कार्ड के लिए कर लें अप्लाई, मिलेंगे कई खास बेनिफिट्स PAN 2.0 के तहत अगर आपने अपने पैन कार्ड को अपडेट कर लिया तो इससे क्या फायदा हो सकता है।
आइए इसके बारे में जानते हैं।
PAN 2.0: पिछले दिनों केन्द्र सरकार ने PAN 2.0 की घोषणा की , जिसके तहत कार्ड को अपडेट करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
बता दें कि मोदी सरकार ने कुछ समय पहले ही नए पैन 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है ।
ऐसे में सबसे पहला सवाल आता है कि क्या आपको भी पैन 2.0 के तहत अपग्रेडेड पैन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहिए?
यहां हम आपको इसके बारे में बताएंगे और साथ ही यह भी क्लीयर करेंगे कि आपको इससे क्या फायदा हो सकता है?
बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बताया कि मौजूदा पैन कार्ड धारकों को पैन 2.0 पहल के तहत नया पैन लेने की जरूरत नहीं है।
अगर आप अपने पैन में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
इसके तहत आप नाम, जन्मतिथि को सही या अपडेट कर सकते हैं।
क्या पैन कार्ड को अपडेट करना है सही?
PAN 2.0 की घोषणा के बाद सबसे पहले जो सवाल दिमाग में आता है कि क्या हमें भी अपने पैन को अपडेट करना चाहिए?
एक्सपर्ट का मानना है कि पुराने पैन कार्ड या बिना क्यूआर कोड वाले पैन कार्ड रखने वाले लोगों को क्यूआर कोड वाला नया संस्करण लेना चाहिए।
पैन 2.0 के साथ अपडेट किए गए पैन कार्ड में मिलने वाला क्यूआर कोड आपको स्कैम से बचने में मदद मिलती है और इसमें क्विक वेरिफिकेशन आसान हो जाता है।
QR कोड वाले पैन कार्ड के क्या लाभ?
एक्सपर्ट का मानना है कि QR कोड के साथ नए पैन कार्ड डिजाइन में अपग्रेड करना एक एक्टिव स्टेप है, जिसके तहत यूजर के लिए अपनी पहचान और वित्तीय जानकारी की सुरक्षित रख सकते हैं ।
यहां हम आपको कुछ जरूरी प्वाइंट के बारे में बताने जा रहे हैं।
नए पैन कार्ड में क्यूआर कोड तकनीक को शामिल करने से फेक या पेन कार्ड के चेंज होने की संभावना काफी कम हो जाती है।
क्यूआर कोड मे एन्क्रिप्ट की गई पर्सनल जानकारी केवल अधिकारियों के पास ही होती है।
यह सिक्योरिटी उपाय स्कैमर्स को मेन पैन तक एक्सेस पाने से रोकता है।
इसके अलावा फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन ऑथेंटिकेट करने के लिए क्यूआर कोड का उपयोग कर सकते हैं।
अपडेट किए गए पैन कार्ड पर क्यूआर कोड स्कैनिंग सुविधा के माध्यम से आईडी वेरिफिकेशन आसान हो जाता है।
क्विक वेरिफिकेशन से पहचान की चोरी आदि से पैन कार्ड को बचाया जा सकता है।
नए क्यूआर कोड के साथ आपको फेक कार्ड से भी सुरक्षित रखा जा सकता है।
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



