Border News
भारत के बॉर्डर पर पाकिस्तानियों के छलके आंसू, वतन लौटने को तैयार नहीं कोई
Published: 29/4/2025, 12:00:28 pm•5 views•Seemanchal Live
भारत के बॉर्डर पर पाकिस्तानियों के छलके आंसू, वतन लौटने को तैयार नहीं कोई पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सभी पाकिस्तानी वीजा रद्द कर दिए। भारत छोड़ते वक्त कई पाकिस्तानियों की आंखें नम हो गईं। जानिए कैसे 35 साल से भारत में रह रहे लोग वतन लौटने को मजबूर हो गए। Pakistanis Crying At India Border: श्री

भारत के बॉर्डर पर पाकिस्तानियों के छलके आंसू, वतन लौटने को तैयार नहीं कोई पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सभी पाकिस्तानी वीजा रद्द कर दिए।
भारत छोड़ते वक्त कई पाकिस्तानियों की आंखें नम हो गईं।
जानिए कैसे 35 साल से भारत में रह रहे लोग वतन लौटने को मजबूर हो गए।
Pakistanis Crying At India Border: श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में के बाद से भारत ने सभी पाकिस्तानी वीजा रद्द कर दिए हैं।
अब सभी पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का आदेश दे दिया गया है।
इस हमले में 27 लोगों की जान चली गई और 17 लोग घायल हो गए।
मासूम लोगों की मौत से देश में आक्रोश है।
ऐसे में भारत सरकार का रवैया पाक के खिलाफ सख्त हो गया है।
भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक हिंदुस्तान छोड़ने का निर्देश दिया।
सरकार के इस फैसले से लोगों का हाल बुरा है।
कोई सालों बाद अपने मायके में आया तो कोई अपने बच्चे के इलाज के लिए हिंदुस्तान आया।
अब सरकार के इस फैसले के बाद किसी की मां बच्चे से बिछड़ रही है तो कोई 35 साल हिंदुस्तान में बिताने के बाद देश छोड़ने को मजबूर है।
35 साल बिताए इंडिया में अब पाक लौटने पर मजबूर ओडिशा के बोलांगीर में रहने वाली सारदा बाई को हिंदुस्तान में 35 साल हो गए हैं।
उनकी शादी यहीं हुई और बच्चे भी।
सारदा के बच्चे और पति हिंदुस्तानी हैं, लेकिन सारदा के पास पाकिस्तानी वीजा है।
हालांकि उसके पास भारत का वोटर आईडी कार्ड है लेकिन फिर भी उसे हिंदुस्तान की नागरिकता नहीं मिली।
अब सारदा भारत छोड़ने पर मजबूर हो रही है और अपने बच्चों से जुदा हो रही है।
मां से जुदा हो रहा बच्चा एक पाकिस्तानी लड़का जो भारत में अपने इलाज के लिए आया था और अपनी नानी से मिलने आया था उसे इलाज को अधूरे में छोड़कर देश छोड़कर जाना पड़ रहा है।
रोते हुए बच्चा बोला कि उसकी अम्मी के पास हिंदुस्तानी वीजा है ऐसे में उन्हें हमारे साथ नहीं जाने दिया जा रहा।
जिन लोगों ने गुनाह किया है सजा उन्हें मिले।
हमें क्यों परेशान किया जा रहा है।
बेटियों के साथ नहीं जा पा रही मां इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की बता रही है कि वो हमारे पास 4 पासपोर्ट है जिनमें से 3 पाकिस्तानी है और एक इंडियन।
लड़की ने बताया कि उसकी मां का पासपोर्ट हिंदुस्तानी है तो उन्हें पाकिस्तान नहीं जाने दिया जाएगा।
लड़की का रो-रोकर बुरा हाल है।
वो बिना मां के देश छोड़ने को तैयार नहीं है।
सना को बच्चों से किया जा रहा जुदा पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सरकार ने ऐलान किया कि सभी वीजा पर आए पाकिस्तानियों को 48 घंटे में वापस भेजा जाए. इसी के तहत सभी पाकिस्तानियों को वापस उनके मुल्क भेजा जा रहा है. लेकिन मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला घोसियान निवासी सना इन दिनों मुश्किल हालात का सामना कर रही हैं।
दरअसल सना इंडियन हैं इसलिए उन्हें बच्चों के साथ पाकिस्तान नहीं भेजा रहा है।
डेढ़ महीने पहले हुई शादी अब हो रही पाक वापसी इस महिला को पाक भेजा जा रहा है, उसने बताया कि डेढ़ महीने पहले ही उसकी हिंदुस्तान में शादी हुई है।
उसकी इसमें क्या गलती है कि पहलगाम में अटैक हुआ।
उसने डेढ़ महीने पहले ही दिल्ली के लड़के से शादी की थी, अब उसे जबरन वापस पाकिस्तान भेजा जा रहा है और उसके पति से अलग किया जा रहा है।
What do you think?
Leave a Comment
Related News

Border News
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सख्ती: बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, ‘नो मैन्स लैंड’ से हटाए जा रहे अतिक्रमण

Border News
बिहार में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 108 ग्राम हेरोइन और लाखों की करेंसी के साथ तस्कर गिरफ्तार

Border News
जयशंकर-खलीलुर रहमान मुलाकात: भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने पर जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
