BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगBihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की रफ्तार तेज, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हालबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगBihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की रफ्तार तेज, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
India

4 आतंकियों की तस्वीरें और पहचान रिवील, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद से हैं ‘गायब’

Published: 1/5/2025, 12:26:54 pm29 viewsSeemanchal Live

4 आतंकियों की तस्वीरें और पहचान रिवील, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद से हैं ‘गायब’ पहलगाम आतंकी हमले के बाद लश्कर के 4 टॉप कमांडर अंडरग्राउंड होने की खबर आ रही है, जिन्हें भारतीय सेना तलाश रही है और जो पहलगाम हमले के बाद नजर नहीं आए हैं। न मस्जिद में और न ही पब्लिक प्लेस पर इन्हें हमले के बाद देखा गया

4 आतंकियों की तस्वीरें और पहचान रिवील, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद से हैं ‘गायब’
4 आतंकियों की तस्वीरें और पहचान रिवील, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद से हैं ‘गायब’ पहलगाम आतंकी हमले के बाद लश्कर के 4 टॉप कमांडर अंडरग्राउंड होने की खबर आ रही है, जिन्हें भारतीय सेना तलाश रही है और जो पहलगाम हमले के बाद नजर नहीं आए हैं। न मस्जिद में और न ही पब्लिक प्लेस पर इन्हें हमले के बाद देखा गया है। इनके नाम और पहचान उजागर हुई है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष 4 आतंकवादी छिप गए हैं। पिछले कुछ दिनो से यह चारों आतंकवादी नमाज के लिए मस्जिदों में और सार्वजनिक रूप से कहीं नहीं दिखे हैं। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने इन चारों को कुछ समय के लिए छिपने का निर्देश दिया है। भारतीय सेना ने इनकी तस्वीरें और पहचान रिवील कर दी है। भारतीय सेना को इन चारों की तलाश है। लश्कर के इन चारों टॉप कमांडर का हाथ पहलगाम आतंकी हमले की साजिश में होने का इनपुट भारतीय खुफिया एजेंसियों को मिला है। पुलिस और सेना का ऑपरेशन ऑल आउट जम्मू कश्मीर में आतंकियों की धरपकड़ के लिए पुलिस और सेना ने मिलकर ऑपरेशन ऑल आउट शुरू किया है, जिसके तहत नदी नालों, पहाड़ों, चट्टानों के साथ-साथ कच्चे बने घरों को भी खंगाला जा रहा है। पुंछ जिले का मुगल रोड 90 के दशक का वो पारंपरिक रास्ता है, जहां से आतंकी नदी नालों, घने जंगलों को पार करके LOC से घुसपैठ करके कश्मीर पहुंच जाया करते थे। बता दें कि आजकल मुगल रोड का रास्ता खुला है। पहलगाम हमले के बाद आतंकी जगह बदल रहे हैं, क्योंकि पहाड़ियों को पार करके जिला बदल जाता है। यही वजह हैं कि पुंछ से कश्मीर तक जाने वाली इन पहाड़ियों से गुजरने का रास्ता आतंकियों के लिए एक से दूसरी जगह जाने का आसान रास्त हो जाता है। इसलिए हाईवे पर हर एक गाड़ी और शख्स की चेकिंग की जा रही है। बता दें कि पुंछ से वाया मुगल रोड होते हुए कश्मीर जाने वाला रास्ता दुर्गम भले ही है, लेकिन पहाड़ियों और जंगलों से होकर गुजरने वाले इस रास्ते पर बहुत कम लोग सफर करते हैं। सुरक्षाबलों ने 90 के दशक से प्रचलित इस पारंपरिक रास्त पर नाके लगाए हुए हैं और हर आने जाने वाली उस गाड़ी को खंगाला जा रहा हैं, जो पुंछ से शोपियां होते हुए कश्मीर जा रही हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read