Technology
OnePlus 15 का पहला लुक सामने: Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 165Hz डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च
Published: 27/9/2025, 8:25:37 am•29 views•Seemanchal Live
हैदराबाद: वनप्लस ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 की पहली झलक पेश कर दी है। कंपनी ने Snapdragon Summit Global Highlights Meet के दौरान फोन के डिजाइन का खुलासा किया और इसके कुछ अहम फीचर्स कंफर्म किए। Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च OnePlus 15 कंपनी का पहला स्मार्टफ

हैदराबाद: वनप्लस ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 की पहली झलक पेश कर दी है।
कंपनी ने Snapdragon Summit Global Highlights Meet के दौरान फोन के डिजाइन का खुलासा किया और इसके कुछ अहम फीचर्स कंफर्म किए।
Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च OnePlus 15 कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा।
यह चिप 3nm टेक्नोलॉजी पर बनी है और कंपनी का दावा है कि इसमें परफॉर्मेंस में 23% और पावर एफिशिएंसी में 20% तक सुधार है।
इसके साथ OnePlus 15 दुनिया के शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल होगा जो इस नए प्रोसेसर के साथ लॉन्च होंगे।
इसमें Xiaomi 17, Honor Magic 8 और Realme GT 8 Pro जैसे फ्लैगशिप फोन्स भी शामिल हैं।
डिजाइन और डिस्प्ले OnePlus 15 का डिजाइन काफी हद तक OnePlus 13s से मिलता-जुलता है।
फोन के बैक पैनल पर रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसे टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर प्लेस किया गया है।
हालांकि, अभी कैमरा स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं हुआ है।
सबसे बड़ा अपग्रेड डिस्प्ले में देखने को मिलेगा।
OnePlus 15 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद स्मूद एक्सपीरियंस देगा।
सॉफ्टवेयर और लॉन्च डेट यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलेगा।
कंपनी ने कंफर्म किया है कि OnePlus 15 को अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा।
हालांकि, 26 सितंबर को चीन में होने वाले OnePlus Gaming Conference में कंपनी इस फोन के बारे में और डिटेल्स शेयर कर सकती है।
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



