BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगBihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की रफ्तार तेज, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हालबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगBihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की रफ्तार तेज, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
Border News

दो देशों की सरहद पर बसा एक अनोखा गांव…, आधा भारत, आधा नेपाल

Published: 14/9/2025, 9:12:03 am61 viewsSeemanchal Live

रक्सौल (बिहार): भारत और नेपाल की 1751 किलोमीटर लंबी खुली सीमा के बीच स्थित मुसहरी गांव अपनी अनोखी भौगोलिक स्थिति के कारण चर्चा में है। इस गांव की खासियत यह है कि यहां घर का आंगन भारत में होता है और दालान नेपाल में। दुर्गा पूजा का पंडाल नेपाल में सजता है, तो देवी प्रतिमा भारत में स्थापित की जाती है।

दो देशों की सरहद पर बसा एक अनोखा गांव…, आधा भारत, आधा नेपाल
रक्सौल (बिहार): भारत और नेपाल की 1751 किलोमीटर लंबी खुली सीमा के बीच स्थित मुसहरी गांव अपनी अनोखी भौगोलिक स्थिति के कारण चर्चा में है। इस गांव की खासियत यह है कि यहां घर का आंगन भारत में होता है और दालान नेपाल में। दुर्गा पूजा का पंडाल नेपाल में सजता है, तो देवी प्रतिमा भारत में स्थापित की जाती है। गांव का आधा भारत में, आधा नेपाल में गांव का आधा हिस्सा भारत और आधा नेपाल में आता है। दोनों देशों को अलग करने वाला केवल एक सीमा स्तंभ (पिलर नंबर 839) है। हालिया दिनों में नेपाल में तनाव और कैदियों के भागने की घटना के बाद इस इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां एसएसबी (भारत) और नेपाल सीमा प्रहरी 24 घंटे तैनात रहते हैं। रिश्ते और त्योहारों में एकजुटता मुसहरी गांव में भारत और नेपाल के लोग एक-दूसरे के त्योहार, शादी-ब्याह और पारिवारिक रिश्तों में बराबर शामिल होते हैं। गांव का ब्रह्म स्थान भारत में है, जबकि छठ पूजा मनाने लोग नेपाल जाते हैं। कई परिवारों के सदस्य भारत और नेपाल, दोनों देशों के अलग-अलग नागरिक हैं। ‘हम एक परिवार की तरह रहते हैं’ गांव के बुजुर्ग सूरज प्रसाद कहते हैं: “भले ही यह पिलर और सुरक्षा प्रहरी हमें अलग करते हैं, लेकिन हम एक परिवार की तरह रहते हैं।” गांव के स्कूल में भी नेपाल के बच्चे पढ़ते हैं, क्योंकि वहां उन्हें खिचड़ी नहीं मिलती। यह गांव भारत-नेपाल की गहरी दोस्ती और सांस्कृतिक एकता का जीता-जागता उदाहरण है। 👉 सीमा से जुड़ी रोचक और बिहार-नेपाल रिश्तों की खबरों के लिए विज़िट करें: Seemanchal Live

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read