BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगBihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की रफ्तार तेज, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हालबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगBihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की रफ्तार तेज, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
Bihar

मारवाड़ी महिला समिति ने जरूरतमंद बच्चियों के लिए खोला नि:शुल्क सिलाई केंद्र | सुपौल न्यूज

Published: 17/9/2025, 8:31:31 am27 viewsSeemanchal Live

सुपौल. समाज के कमजोर वर्ग की बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मारवाड़ी महिला समिति, शाखा सुपौल ने मंगलवार को नि:शुल्क सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया। यह केंद्र नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 04 स्थित सोनी साहनी के परिसर में खोला गया है, जहां स्थानीय जरूरतमंद बच्चियों क

मारवाड़ी महिला समिति ने जरूरतमंद बच्चियों के लिए खोला नि:शुल्क सिलाई केंद्र | सुपौल न्यूज
सुपौल. समाज के कमजोर वर्ग की बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मारवाड़ी महिला समिति, शाखा सुपौल ने मंगलवार को नि:शुल्क सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया। यह केंद्र नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 04 स्थित सोनी साहनी के परिसर में खोला गया है, जहां स्थानीय जरूरतमंद बच्चियों को सिलाई का प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर समिति की अध्यक्ष राखी अग्रवाल ने बताया कि इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बच्चियों को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि जब बच्चियां सिलाई का हुनर सीखेंगी तो वे भविष्य में स्वरोजगार कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगी। समिति की सचिव विद्या मोहनका ने बताया कि समिति समय-समय पर समाज के उत्थान और महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न सामाजिक कार्य करती रही है और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर समिति की कोषाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल , सदस्य शोभा मोहनका, संगीता संथालिया और सुनीता अग्रवाल सहित कई महिलाएं मौजूद थीं। सभी ने बच्चियों को प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने और सीखी गई कला को अपने जीवन में उपयोगी बनाने की अपील की। स्थानीय लोगों ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और जरूरतमंद बच्चियों को आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read