Technology
टिकट बुकिंग में अब नहीं होगी पेमेंट फेल! जानिए कैसे काम करेगी IRCTC की ई-वॉलेट सुविधा?
Published: 27/1/2025, 2:41:10 pm•31 views•Seemanchal Live
टिकट बुकिंग में अब नहीं होगी पेमेंट फेल! जानिए कैसे काम करेगी IRCTC की ई-वॉलेट सुविधा? IRCTC eWallet: ट्रेन में टिकट बुक करने में कई परेशानियां सामने आती हैं। जिसमें पेमेंट में देरी और कैंसिलेशन जैसी समस्याएं आम हैं। इसी को देखते हुए IRCTC 'eWallet' की सुविधा दे रहा है। जानिए इसका इस्तेमाल कैसे कर स

टिकट बुकिंग में अब नहीं होगी पेमेंट फेल!
जानिए कैसे काम करेगी IRCTC की ई-वॉलेट सुविधा?
IRCTC eWallet: ट्रेन में टिकट बुक करने में कई परेशानियां सामने आती हैं।
जिसमें पेमेंट में देरी और कैंसिलेशन जैसी समस्याएं आम हैं।
इसी को देखते हुए IRCTC 'eWallet' की सुविधा दे रहा है।
जानिए इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?
IRCTC eWallet: इंडियन रेलवे यात्रियों के लिए समय-समय पर नई सुविधाएं लेकर आता है।
जिससे उनकी यात्रा को आसान बनाया जा सके।
ट्रेन में सफर करते समय अक्सर बुकिंग कंफर्म होने या कैंसिलेशन या रिफंड में देरी जैसी परेशानियां आती हैं।
कई बार पेमेंट न हो पाने की वजह से समय पर टिकट बुक नहीं हो पाता है।
लेकिन अब इन परेशानियों से बचा जा सकता है, क्योंकि IRCTC की एक खास सर्विस है ‘eWallet’ जो टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को आसान बनाती है।
IRCTC eWallet के क्या फायदे?
ट्रेन टिकट बुक करने में फेल होने, देर से बुकिंग कंफर्म होने या कैंसिलेशन की समस्या आती है।
जिसका तोड़ IRCTC ने निकाल लिया है।
इसके लिए रेलवे ने eWallet की सुविधा शुरू की है।
जिससे फटाफट टिकट बुक की जा सकती है।
ई-वॉलेट से पेमेंट का प्रोसेस बाकी पेमेंट मोड्स से काफी सरल होता है।
इसके अलावा, इससे यात्रियों को एक्सट्रा पेमेंट गेटवे चार्ज नहीं देना होता है।
टिकट कैंसिल होने पर रिफंड का इंतजार नहीं करना होता है, रिफंड सीधे ई-वॉलेट में ट्रांसफर हो जाता है।
ई-वॉलेट को बैंक अकाउंट, नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से आसानी से रिचार्ज या टॉपअप किया जा सकता है।
इसका इस्तेमाल केवल IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर ही किया जा सकता है।
---विज्ञापन--- eWallet से का कैसे करें इस्तेमाल?
अगर आप भी ई-वॉलेट से टिकट बुक करना चाहते हैं उसके लिए सबसे पहले IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट जाएं।
वहां, पर आईडी और पासवर्ड से लॉग कर लें।
अगर पहली बार ई-वॉलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो IRCTC Exclusive सेक्शन में eWallet का ऑप्शन दिखेगा।
जिसमें आईआरसीटीसी ट्रांजैक्शन पासवर्ड डालकर सब्मिट कर दें।
ई-वॉलेट के ऑप्शन पर फिर से क्लिक करने पर टॉपअप का ऑप्शन दिख जाएगा।
इसमें 100 रुपये से लेकर 10,000 तक का बैलेंस ऐड कर सकते हैं।
यहीं से आसानी से टिकट बुक किया जा सकता है।
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



