Technology
नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी ऑफिसों के चक्कर! इन ऐप्स से झटपट निपटाएं जरूरी काम
Published: 11/3/2025, 11:10:41 am•27 views•Seemanchal Live
नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी ऑफिसों के चक्कर! इन ऐप्स से झटपट निपटाएं जरूरी काम अगर आपको भी कुछ कागजी कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते है, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ऐसे ऐप्स के बारे में बताएंगे, जिससे आधार कार्ड में अपडेट के अलावा कई जरूरी कामों को घर बैठे निपटाया जा सकता है। Go

नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी ऑफिसों के चक्कर!
इन ऐप्स से झटपट निपटाएं जरूरी काम अगर आपको भी कुछ कागजी कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते है, तो यह खबर आपके लिए है।
आज हम आपको ऐसे ऐप्स के बारे में बताएंगे, जिससे आधार कार्ड में अपडेट के अलावा कई जरूरी कामों को घर बैठे निपटाया जा सकता है।
Government Apps: डिजिटल युग में ज्यादातर समस्याओं को निपटाने के लिए सरकार कई प्लेटफॉर्म लेकर आई है।
इन ऐप्स के जरिए कहीं पर आवेदन करना हो या फिर अपनी ID में किसी तरह का बदलाव करना हो, सभी कामों को घर बैठे किया जा सकता है।
सरकार के इन ऐप्स की कभी न कभी आपको भी जरूरत पड़ सकती है।
जिसके लिए पहले से ही इनके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए।
आज आपको इन्हीं ऐप्स के इस्तेमाल का तरीका बताएंगे, जिसमें आप आधार, डॉक्यूमेंट और पासपोर्ट समेत कई जरूरी काम निपटा सकते हैं।
DigiLocker का काम DigiLocker एक डिजिटल लॉकर है, जिसमें आप अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को संभालकर रख सकते हैं।
इस ऐप में ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पैन कार्ड जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स को एक जगह पर रखा जा सकता है।
इसकी खास बात है कि इसका इस्तेमाल ऑनलाइन मोड में भी किया जा सकता है।
MyGov ऐप में क्या?
माय गवर्नमेंट ऐप ऐक ऐसा ऐप है, जिसमें सरकार की सभी योजनाओं और नीतियों की जानकारी ले सकते हैं।
इसके अलावा, माय गवर्नमेंट ऐप में सरकार को अपनी राय भी दी जा सकती है।
इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
mAadhaar ऐप का इस्तेमाल mAadhaar ऐप से आधार कार्ड से जुड़ी सभी जानकारियां ले सकते हैं।
जिसके जरिए कार्ड होल्डर अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, साथ ही कार्ड को अपडेट भी किया जा सकता है।
इसमें नाम, एड्रेस और नंबर जैसी जानकारियां अपडेट की जा सकती हैं।
UMANG ऐप यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस (UMANG) ऐप एक सरकारी ऐप है।
इसे राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (NeGD) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने बनाया है।
इस ऐप के जरिए राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार की कई सेवाओं की जानकारी मिल जाती है।
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



