Entertainment
Chhaava Box Office Collection: ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड, अब तक छाप डाले इतने करोड़!
Published: 16/2/2025, 8:23:23 am•33 views•Seemanchal Live
Chhaava Box Office Collection: ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड, अब तक छाप डाले इतने करोड़! Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने रिलीज के पहले दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल

Chhaava Box Office Collection: ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड, अब तक छाप डाले इतने करोड़!
Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने रिलीज के पहले दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं।
Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है और ये इस साल की पहली बड़ी बॉलीवुड हिट बनने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है।
लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के शौर्य और संघर्ष की कहानी को खूबसूरती से पेश किया गया है।
फिल्म में महाराज की बहादुरी को दर्शाया गया है, जिन्होंने औरंगजेब जैसे जालिम शासक का डटकर सामना किया।
फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और अब इसे रिलीज के बाद जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
अब तक फिल्म की कमाई?
वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो कि किसी भी फिल्म के लिए एक शानदार शुरुआत मानी जाती है।
वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भी शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है।
अब फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनके मुताबिक फिल्म ने 36.5 करोड़ रुपये की कमाई की है।
इसका मतलब ये हुआ कि फिल्म का दो दिनों का कुल कलेक्शन 67.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
इस तरह ‘छावा’ ने पहले ही हफ्ते में 2025 के सबसे बड़े सैटरडे कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
फिल्म ने अब तक तोड़ डाले कई रिकॉर्ड फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
‘छावा’ अब 2025 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी है, जिसने अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को पछाड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया।
जहां ‘स्काई फोर्स’ ने पहले दिन लगभग 12 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं विक्की कौशल की फिल्म ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।
इसी के साथ विक्की कौशल को अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है, जिससे उनकी पिछली सुपरहिट फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ का ओपनिंग कलेक्शन भी पीछे रह गया।
फिल्म ने ‘गली बॉय’ को भी दी मात फिल्म की परफॉर्मेंस और भी ज्यादा प्रभावशाली इसलिए हो गई है क्योंकि ‘छावा’ ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली बॉय’ को भी मात दी है।
‘गली बॉय’ का पहले दिन का कलेक्शन 19.40 करोड़ रुपये था, जबकि ‘छावा’ ने ये आंकड़ा पार किया और वैलेंटाइन डे के मौके पर अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की।
अब तीसरे दिन के आंकड़ों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की कमाई और भी ज्यादा बढ़ेगी।
वर्तमान में फिल्म की गति को देखकर ये कहना गलत नहीं है कि ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर सकती है।
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



